Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कंगना रनौत ने सांसद बनने के अनुभव पर फिर खोले राज, कहा- राजनीति ने बिल्कुल भी खुशी नहीं दी

मुंबई। बॉलीवुड की दमदार अदाकारा और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा सांसद बनीं कंगना रनौत लगातार अपने राजनीतिक अनुभवों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में कंगना ने खुलकर बताया कि उन्हें राजनीति की जिम्मेदारियां कितनी चुनौतीपूर्ण लग रही हैं।

कंगना ने कहा, “जब मुझे यह ऑफर दिया गया था, तो बताया गया था कि सालभर में सिर्फ 60-70 दिन संसद में मौजूद रहना होगा और बाकी समय मैं अपने काम कर सकती हूं। यह मुझे काफी ठीक लगा था, लेकिन अब यह काम बहुत ज्यादा डिमांडिंग है।”

इससे पहले भी कंगना ने एक पॉडकास्ट में स्वीकार किया था कि राजनीति उन्हें रास नहीं आ रही है। उन्होंने कहा था, “मुझे यह बिल्कुल भी खुशी नहीं दे पाई है। यह समाज सेवा जैसा काम है, जो मेरा बैकग्राउंड कभी नहीं रहा। मैंने कभी लोगों की सेवा करने के बारे में नहीं सोचा था। अब इसकी जिम्मेदारियां समझ में आ रही हैं।”

गौरतलब है कि कंगना रनौत को इस साल ही हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा ने उम्मीदवार बनाया था, जहां उन्होंने शानदार जीत दर्ज की थी।