Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बलौदाबाजार में कबीर पंथ समाज ने किया राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा का अभिनंदन

रायपुर।     संत कबीर के संदेश युगों-युगों तक समाज को नई दिशा और मार्गदर्शन देते रहेंगे। समाज को जागरूक करने में और सामाजिक बुराईयों को दूर करने में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। राजस्व मंत्री श्री वर्मा कबीर समाज द्वारा बलौदाबाजार में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कबीर समाज के पदाधिकारियों ने राजस्व मंत्री का परंपरागत रूप से अभिनंदन किया।

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि संत फक्कड़ होते थे, वे अपना जीवन समाज और राष्ट्र को समर्पित कर देते थे। कबीर दास उनमें से एक ऐसे ही संत थे। उनकी रचनाओं में जीवन का यथार्थ दर्शन छिपा होता था। उन्होंने सामाजिक वातावरण में फैली बुराईयों पर कड़ा प्रहार कर समाज को जागरूक किया। उनके संदेश युगों युगों तक प्रासंगिक रहेंगे। हमें उनके संदेशों को आत्मसात करने की जरूरत है। इस मौके पर राजस्व मंत्री श्री वर्मा संत कबीर साहेब की आरती में शामिल हुए और आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष योगेश सुमन वर्मा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल पूर्व पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, कबीर पंथ समाज बलौदाबाजार-भाटापारा के सभी पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।