Special Story

रायपुर में 18 मार्च को लगेगी डाक अदालत, डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का होगा समाधान

रायपुर में 18 मार्च को लगेगी डाक अदालत, डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का होगा समाधान

Shiv Mar 12, 2026 1 min read

रायपुर। डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए…

बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 12, 2026 3 min read

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

अफीम खेती के आरोपों पर मंत्री केदार कश्यप का पलटवार, बोले– बीजेपी सरकार में होती है तुरंत कार्रवाई

अफीम खेती के आरोपों पर मंत्री केदार कश्यप का पलटवार, बोले– बीजेपी सरकार में होती है तुरंत कार्रवाई

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। प्रदेश में अफीम की खेती पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…

छत्तीसगढ़ के IPS अमित कुमार केंद्र में ADG के लिए इम्पैनल्ड

छत्तीसगढ़ के IPS अमित कुमार केंद्र में ADG के लिए इम्पैनल्ड

Shiv Mar 12, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 1998 बैच के प्रतिष्ठित IPS अधिकारी…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के आरोपियों की बढ़ी न्यायिक रिमांड अवधि, ACB/EOW की विशेष अदालत का फैसला

रायपुर- महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में आरोपियों को राहत नहीं मिली है. ACB/EOW की विशेष अदालत ने जेल में बंद आरोपियों चंद्रभूषण वर्मा, राहुल वकटे, रितेश यादव, भीम यादव, अमित अग्रवाल, सुनील दम्मानी और सतीश चंद्राकर और अर्जुन यादव की न्यायिक रिमांड 10 जुलाई तक बढ़ा दी है. 

बता दें कि महादेव एप ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए बनाया गया है. इस पर यूजर्स पोकर, कार्ड गेम्स, चांस गेम्स नाम से लाइव गेम खेलते थे. एप के जरिये क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल जैसे खेलों और चुनावों में अवैध सट्टेबाजी भी की जाती थी. अवैध सट्टे के नेटवर्क के जरिए एप का जाल तेजी से फैला और सबसे ज्यादा खाते छत्तीसगढ़ में खुले. इस एप से धोखाधड़ी के लिए एक पूरा खाका बनाया गया था.

महादेव बेटिंग एप कई ब्रांच से चलता था. छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल महादेव ऑनलाइन बुक एप के मेन प्रमोटर हैं. ये अपनी गतिविधियां दुबई से संचालित करते थे. हर ब्रांच को सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल फ्रेंचाइजी के रूप में बेचते थे. यूजर को शुरुआत में फायदा और बाद में नुकसान होता. इसे ऐसे बनाया गया था कि सिर्फ 30 फीसदी यूजर जीतते, बाकी हार जाते. इस एप के जरिए हुई कमाई को हवाला के जरिए होटल कारोबार और फिल्मों में लगाया गया.