Special Story

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दर्री गांव से टाटा स्टील में मैनेजर तक का सफर, राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने श्रमिक परिवार के युवा पंकज साहू को किया सम्मानित

रायपुर।     एक छोटे से गांव से निकल कर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना और वहां से आईआईटी धनबाद और फिर टाटा स्टील में मैनेजर का प्रतिष्ठापूर्ण पद प्राप्त करना किसी भी श्रमिक परिवार के बच्चें के लिए एक सपने जैसा है। इस सपने को हकीकत में बदलने का जज्बा एक श्रमिक परिवार के बच्चें ने कर दिखाया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आज राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में श्रमिक परिवार के होनहार युवा पंकज साहू और उनके परिवार जनों को इस शानदार कामयाबी के लिए सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। वर्तमान में पंकज साहू ओडिशा स्थित टाटा स्टील कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है।

धमतरी जिले की दर्री (खरेंगा) से ताल्लुक रखने वाले पंकज साहू के पिता धमतरी के एक निजी दुकान में कार्यरत थे और उनकी माता ज्ञानबती साहू रेजा (श्रमिक) के रूप में कार्य करती थी। उनकी प्रांरभिक पढ़ाई गांव खरेंगा में ही हुई है। स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जगदलपुर (बस्तर) से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद उन्होंने श्रम विभाग द्वारा मेधावी छात्रों की पढ़ाई के लिए संचालित की जा रही है, मेधावी शिक्षा प्रोत्साहन योजना का लाभ लेकर आईटी धनबाद में एम टेक के लिए एडमिशन लिया और धनबाद में दो साल में एम टेक का पढ़ाई पूरी की।

पंकज साहू ने बताया कि एम टेक की पढ़ाई में उन्हें गोल्ड मेडल मिला। वेदांता रिसोर्स से प्लेसमेंस हुआ और वर्तमान में वे ओडिसा टाटा स्टील कंपनी में मैनेजर के पद पर सालाना 18 लाख रूपए के पैकेज पर कार्यरत है। पंकज साहू ने मेधावी शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि हम जैसे गरीब परिवार के बच्चे की उच्च शिक्षा की राह इस योजना ने आसान की है।