Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पत्रकार मुकेश हत्याकांड : 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए चारों आरोपी, घटना की बारीकी से जांच कर रही SIT टीम

बीजापुर।  छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड की एसआईटी सूक्ष्मता से जांच कर रही है. SIT की टीम आज चारों आरोपियों को घटना स्थल बैडमिंटन कोर्ट चट्टानपारा लेकर गई, जहां क्राइम सीन रिक्रिएशन कराया. घटना की विवेचना कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया. चारों आरोपियों को 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

SIT टीम के प्रभारी IPS मंयक गुर्जर ने कहा कि चारों आरोपियों को क्राइम सीन रिक्रिएशन के लिए घटना स्थल ले जाया गया था. घटना की विवेचना कर कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस ने आरोपियों को 15 दिनों के लिए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. सभी पहलू पर हमारी टीम सूक्ष्मता से जांच कर रही है.

हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग

बता दें कि बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव 3 जनवरी को ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बाड़े में बने सेप्टिक टैंक में मिला था. वह तीन दिन से लापता था. उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट के 15 निशान मिले थे. इस मामले में सरकार ने एसआईटी का गठन किया है. एसआईटी की टीम ने आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर, रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं घटना के बाद पत्रकारों में अपने साथी की हत्या को लेकर आक्रोश है. पत्रकारों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है.

मुकेश ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार को किया था उजागर

बता दें कि मुकेश ने कुछ दिन पहले ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के सड़क निर्माण पर खबर चलाई थी. उससे जुड़े भ्रष्टाचार की खबर उजागर की थी, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. आरोपी सुरेश चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद शासन स्तर पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है. लोक निर्माण विभाग ने उसका “अ” वर्ग ठेकेदार के पंजीयन ( क्र. CGeR06088 दिनांक 06.03.2020 ) को निलंबित कर दिया है.

देखें वीडियो –