Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड : गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा- मामले की जांच करेगी SIT की टीम, 3 से 4 हफ्तों में सौंपेगी रिपोर्ट

रायपुर।    पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले में SIT टीम की घोषणा हो चुकी है और जांच की जा रही है. मुकेश चंद्राकर के साथ जो हुआ है, भयानक है, दर्दनाक है, बहुत गलत हुआ है. मुकेश बहुत अंदर जाकर खबर लाते थे, उनसे अक्सर चर्चा होती थी. नक्सली क्या चाहते है, कैसे मुख्य धारा से जोड़ा जाए. ये बात उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कही है.

उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर के रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में सुरेश चंद्राकर मुख्य सरगना है.इसमें कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. SIT टीम की घोषणा हो चुकी है और जांच की जा रही है. आरोपियों के अकाउंट को सील किया जा रहा है. साथ ही तीन खातों को होल्ड भी कर लिया गया है. तीन से चार सप्ताह में पूरी कार्रवाई पूरी हो जाएगी. सुरेश चंद्राकर कांग्रेस का पदाधिकारी है. कांग्रेस ने उसे जिले का प्रभारी बनाया है. कांग्रेस के नेता लगातार इन सारी बातों में संलिप्त नजर आते है. कांग्रेस ने ठान लिया है, कुछ भी कर के ये साबित करना है कि विष्णुदेव की सरकार में ज़्यादा क्राइम हो रहा है.

वहीं मृतक पत्रकार के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से इस संबंध में चर्चा हो गई है. मृतक पत्रकार मुकेश चंद्राकर के परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया गया है.