Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नक्सलियों के गढ़ में पत्रकार लापता, अपहरण की आशंका पर पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज…

बीजापुर। जिले के सक्रिय पत्रकार मुकेश चंद्राकर पिछले 3 दिनों से लापता है. परिजनों की अपहरण की आशंका पर पुलिस अब उनके घर और शहर के आस-पास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है. मामले के एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है. आईजी सुंदरराज पी ने मिले क्लू के आधार पर जांच जारी रहने की बात कही है. 

जानकारी के मुताबिक, मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी की शाम टी-शर्ट और शॉर्ट्स में घर से बाहर निकले थे. कुछ देर के बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया. रात तक घर नहीं लौटने पर उनके भाई और पत्रकार युकेश चंद्रकार ने करीबियों के घर, शहर में अलग-अलग जगह पता लगाया. कोई खबर नहीं मिलने पर युकेश चंद्रकार ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है.

पत्रकार के अपहरण पर IG सुंददराज पी ने कहा कि टीम को एक्टिव किया गया है. हमें कुछ क्लू मिला है. एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस की एक टीम को दिल्ली रवाना किया गया है. शाम तक स्थिति क्लियर हो जाएगी.