Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी से संयुक्त शिक्षक संघ की लंबी चर्चा

रायगढ़-     शिक्षकों की अलग-अलग समस्याओं को लेकर संयुक्त शिक्षक ने प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात की। उप प्रांताध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ला के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री से मुलाकात के दौरान उनसे अलग-अलग बिंदुओं पर चर्चा की। गृह ग्राम बयांग में वित्त मंत्री ओपी चौधरी से उप प्रांताध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ला एवं जिलाध्यक्ष राजकमल पटेल के अगुवाई में हुई मुलाकात के दौरान शिक्षकों की समस्याओं और उसके निराकरण पर लंबी चर्चा हुई।

गिरिजा शंकर शुक्ला ने वित्त मंत्री से जिला स्तर में शिक्षकों की लंबी परीक्षा अनुमति, सेवा पुस्तिका का संधारण एवं उसका सत्यापन, विभिन्न प्रकार के लंबित अवकाश स्वीकृत उसका वेतन भुगतान,छुट्टियों में कार्य करें शिक्षकों हेतु अर्जित अवकाश आदि विषयों को विस्तारपूर्वक चर्चा की। वित्त मंत्री ने ओपी चौधरी ने शिक्षकों की परेशानियों पर कहा कि जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में डीईओ और सभी बीईओ की बैठक कर इसका निराकरण का निर्देश दिया जाएगा।

प्रदेश स्तर पर शिक्षकों के इन समस्याओं के निराकरण हेतु एक एप का निर्माण हो जिसके माध्यम से सभी समस्याओं का समय सीमा में निराकरण हो, साथ ही शिक्षक-कर्मचारियों के ईलाज को कैशलेस सिस्टम करने एवं लंबित महंगाई भत्ता को शीघ्र प्रदान करने का आग्रह किया गया। जिस पर मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि राज्य स्तर में चर्चा कर इसका निराकरण किया जाएगा। चर्चा पूरी तरह से सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकारात्मक रहा। प्रतिनिधि मंडल में संघ के उप प्रांताध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ला, जिलाध्यक्ष राजकमल पटेल पदाधिकारी टेकराम राठौर, रविन्द्र पटेल,दिनेश पटेल, नरेंद्र चौधरी,आदि शामिल रहे।