Special Story

CSEB ग्रामीण कार्यालय में ACB का छापा, जेई, एई और कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार

CSEB ग्रामीण कार्यालय में ACB का छापा, जेई, एई और कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार

Shiv Mar 20, 2026 2 min read

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी…

छत्तीसगढ़ विधानसभा: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने वाला विधेयक पारित, सीएम साय बोले- ईमानदार प्रतिभा को मिलेगा हक

छत्तीसगढ़ विधानसभा: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने वाला विधेयक पारित, सीएम साय बोले- ईमानदार प्रतिभा को मिलेगा हक

Shiv Mar 20, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और…

ग्रामीण जल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम – मुख्यमंत्री साय

ग्रामीण जल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम – मुख्यमंत्री साय

Shiv Mar 20, 2026 3 min read

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में जल…

March 20, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

खनिज, राजस्व और पुलिस की संयुक्त दबिश, 11 हाइवा, 2 जेसीबी और एक चैन माउंटेन मशीन जब्त…

आरंग। महानदी से रेत के अवैध दोहन का काला कारोबार करने वालों पर प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद रायपुर खनिज विभाग, राजस्व और आरंग पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात एक बड़ा ‘स्ट्राइक’ करते हुए करोड़ों की मशीनरी और वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है.

प्रशासन को सूचना मिली थी कि आरंग के कुम्हारी, कुरूद और मोहमेला घाटों पर रात के अंधेरे में अवैध उत्खनन का खेल धड़ल्ले से चल रहा है. योजनाबद्ध तरीके से की गई इस छापेमारी में प्रशासन ने रेत के अवैध परिवहन में लगे 11 हाइवा वाहन, नदी के बीच से रेत निकालने के लिए इस्तेमाल में लाया जा रहा एक चैन माउंटेन मशीन और घाटों पर लोडिंग के लिए तैनात दो जेसीबी मशीन को जब्त किया है.

इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए जिले के आला अधिकारियों ने मोर्चा संभाला. इसमें मुख्य रूप से एएसपी, रायपुर ग्रामीण अभिषेक झा, खनिज अधिकारी उमेश भार्गव, नायब तहसीलदार गजानंद सिदार, आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू शामिल रहे.

पकड़े गए सभी वाहनों और मशीनों को जब्त कर गिधपुरी, उपरवारा और आसपास के स्थानीय थानों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है. इन सभी पर खनिज अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है. इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है और कई लोग घाट छोड़कर भाग खड़े हुए.

ग्रामीणों ने ली राहत की सांस आरंग

महानदी से बेतहाशा रेत चोरी के कारण न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा था, बल्कि भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीण सड़कें भी जर्जर हो रही थीं. प्रशासन की इस सख्ती के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि अब अवैध उत्खनन पर पूरी तरह से लगाम लगेगी.