हिंदू समाज की नाबालिग बच्चियों को बहलाकर फुसला कर लव जिहाद का शिकार बना रहे जेहादी, प्रशासन को करनी चाहिए कार्रवाई
रायपुर। हिंदू समाज की नाबालिग बच्चियों को बहलाकर फुसला कर जेहादी लोग लव जिहाद के शिकंजे में फंसा रहे हैं और अब तो अपहरण तक करने लगे है उक्त लव जिहाद से मुक्त करने के लिए शासन प्रशासन के संज्ञान लेने के लिए और शासन प्रशासन को जागृत करने के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक रायपुर कार्यालय का घेराव करने का आज बजरंग दल द्वारा निर्णय लिया गया है। थाना धरसीवा में 17 साल की नाबालिग बच्ची को लव जेहाद के शिकंजे से निकालकर उनके माता-पिता को सुपुर्द करने के लिए आवेदन दिया गया था एवं पुलिस अधीक्षक रायपुर को भी उचित कार्रवाई के लिए आवेदन किया गया था लेकिन बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि हिंदुत्व के विषय को लेकर छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा किसी प्रकार का प्रशासन के ऊपर निर्देश देकर सिन्हा परिवार की उस नाबालिग लड़की को वापस लाने का प्रयास नहीं किया गया जिसके लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल को यह निर्णय लेना पड़ा है कि हम सभी हिन्दू समाज का ध्यान में लाने के लिए और पुलिस प्रशासन की ओर से उचित कार्यवाही करने के लिए यह हमारा प्रदर्शन है इसके पश्चात भी यदि शासन की निंद नहीं खुलता है तो इसे हम प्रांत व्यापी उग्र आंदोलन करने के लिए हम मजबूर होंगे।





