Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

झीरम मेमोरियल हुआ प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार, इमारत जर्जर, शराब की टूटी बोतलें और मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने के निशान…

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित झीरम मेमोरियल प्रदेश के सबसे बड़े नक्सली हमले में हुए राजनीतिक त्रासदी की याद को संजोए हुए है. जिन नेताओं की इस हमले में हत्या कर दी गई, उनकी याद में लालबाग इस मेमोरियल का निर्माण कराया गया था, जो अब उपेक्षित नजर आ रहा है. यह मेमोरियल अब असामाजिक गतिविधियों का अड्डा बनता जा रहा है.

बता दें, झीरम मेमोरियल की हालत इस वक्त बेहद जर्जर है. रखरखाव के अभाव में यह स्थल अब बदहाल हो चुका है. हालात ऐसे हैं कि शहीद महेंद्र कर्मा की मूर्ति के पास टूटी हुई शराब की बोतलें पड़ी मिलीं. पास में पड़े निशान इस ओर इशारा करते हैं कि यहां मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की भी कोशिश की गई है. इस मामले को लेकर विपक्ष में बैठी कांग्रेस ने एक बार फिर नगर निगम पर तीखा हमला बोला है.

कांग्रेस नेता जावेद खानने कहा झीरम शहीदों की ये स्मृति हम सबकी जिम्मेदारी है, लेकिन नगर निगम की लापरवाही ने इसे असामाजिक गतिविधियों का अड्डा बनने दिया. एक महीने पहले शिकायत की थी, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इस मामले में कोतवाली पुलिस भी जांच में जुटी है. 

सीएसपी आकाश श्रीमल ने जानकारी देते हुए कहा हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं. असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है और शाम के वक्त गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं.