Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

झारखंड शराब घोटाला मामले में बिलासपुर में रेड, वेलकम डिस्टलरी के डायरेक्टर को ACB ने किया अरेस्ट

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की तर्ज पर पड़ोसी राज्य झारखंड में हुए शराब घोटाले की जांच कर रही एसीबी की टीम ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में छापामार कार्रवाई की। एसीबी ने अपनी रेड में वेलकम डिस्टलरी के संचालक चुन्नू उर्फ राजेंद्र जायसवाल को गिरफ्तार किया है। टीम ने बिलासपुर कोर्ट में पेश कर शराब कारोबारी का ट्रांजिट रिमांड पर लिया है।

गौरतलब है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाला की तरह ही झारखंड में भी शराब घोटाला किया गया। झारखंड में हुए शराब घोटाला का खुलासा होने के बाद एसीबी की टीम एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है। एफआईआर के मुताबिक दो प्लेसमेंट एजेंसियों द्वारा फर्जी बैंक गारंटी जमा की गई थी। लेकिन अधिकारियों ने इसकी ठीक से जांच नहीं की।

इस गड़बड़ी के कारण 38.44 करोड़ रुपए का शराब घोटाला हुआ। इस मामले में बैंक प्रबंधक ने स्पष्ट किया कि बैंक गारंटी न तो बैंक द्वारा जारी की गई है और न ही इसका लेटरहेड या सिग्नेचर असली है। इस मामले में जांच कर रही एसीबी की टीम ने शुक्रवार को झारखंड से बिलासपुर पहुंची।

एसीबी की टीम ने कोटा क्षेत्र के छेरकाबांधा वेलकम डिस्टलरी के मालिक राजेंद्र उर्फ चुन्नू जायसवाल को गिरफ्तार के ठिकाने पर रेड कर उसे गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एसीबी की कार्रवाई के वक्त राजेंद्र जायसवाल सकरी क्षेत्र के रामा लाइफ स्थित अपने मकान में था। तभी टीम उसे अरेस्ट कर अपने साथ ले गई। राजेंद्र को बिलासपुर कोर्ट में पेश कर एसीबी की टीम ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया।

जिसके बाद टीम उसे झारखंड के लिए रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि टीम उसे रांची में एसीबी के विशेष कोर्ट में पेश करेगी।आपको बता दें झारखंड में वेलकम डिस्टलरी को शराब सप्लाई का ठेका मिला था। जिसके चलते एसीबी ने यह कार्रवाई की है। वेलकम डिस्टलरीज का नाम छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले में भी आया है।