Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

JE का कहर: दो बच्चों की मौत, 15 अस्पताल में भर्ती, टीकाकरण अभियान तेज

जगदलपुर।   बस्तर जिले में जापानी इंसेफेलाइटिस (JE) ने दस्तक दे दी है, और इसकी चपेट में आकर अब तक दो मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 बच्चे इलाजरत हैं। यह स्थिति क्षेत्र में स्वास्थ्य आपातकाल जैसे हालात पैदा कर रही है।

स्वास्थ्य विभाग मृत बच्चों की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा है, वहीं संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले के तोकापाल, दरभा, नानगुर, बकावंड और लोहंडीगुड़ा इलाकों में अब तक जेई के मरीज मिल चुके हैं। मृतक बच्चे लोहंडीगुड़ा और तोकापाल ब्लॉक के निवासी थे।

संक्रमण की आहट, सतर्कता जरूरी

संक्रमण के फैलाव की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान भी शुरू किया है। हालांकि ज़मीनी स्तर पर लोगों में अब भी जागरूकता की कमी देखी जा रही है, जिससे स्थिति और बिगड़ने का खतरा बना हुआ है।

टीकाकरण की रणनीति

टीकाकरण को युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।

  • 9 महीने से 1 साल तक के बच्चों को पहला डोज
  • 16 से 24 माह के बच्चों को दूसरा डोज
    दिया जा रहा है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने अपील की है कि माता-पिता बच्चों का टीकाकरण अनिवार्य रूप से कराएं और संदिग्ध लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।