Special Story

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की उस…

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जमीन विवाद में JCB मशीन में लगाई आग, 6 लाख का नुकसान

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद में पड़ोसी ने जेसीबी मशीन में आग लगा दी। जेसीबी मालिक की तरफ से जेसीबी किराए में लेने वाले ने गौरेला थाने में मामले की शिकायत की है। जेसीबी में आग लगने से लगभग 5 से 6 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने पड़ोसी कुशल राठौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

जानकारी के अनुसार, पेंड्रारोड स्थित ग्राम नेवरी नवापारा के रहने वाले द्वारिका प्रसाद राठौर ने अपना खेत बनवाने के लिए जेसीबी मशीन किराए पर लिया था। खेत का काम खत्म होने के बाद उसने जेसीबी को अपने घर की बाड़ी में खड़ी कर दी थी। रात करीब 1 बजे के लगभग जब वह उठा तो जेसीबी मशीन में आग लगी हुई थी और मशीन के पास कुछ लोग खड़े थे।

मेड़ बनाने को लेकर कई बार हुआ विवाद

द्वारिका प्रसाद के चिल्लाने पर वह लोग मौके से भाग गए। द्वारिका प्रसाद राठौर ने अपने शिकायत में कहा है कि उसके पड़ोसी कुशल राठौर के द्वारा उससे खेत के मेड़ को लेकर कई बार वाद-विवाद हो चुका है। उसने कई बार इसकी रिपोर्ट गौरेला थाने में कराई है।

जेसीबी मालिक को दी धमकी, 6 लाख का हुआ नुकसान

शिकायत में उसने यह भी बताया कि जब वह अपनी जमीन पर मेड़ बनवा रहा था तो उसके पड़ोसी कुशल राठौर ने जेसीबी मालिक फारूख हुसैन को फोन कर खेत का मेड़ बनाने पर भारी नुकसान कर देने की धमकी दी थी। जेसीबी के मालिक ने बताया कि आग लगने से लगभग 5 से 6 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।