Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जवानों को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों को पैसे भेजने वाला सहयोगी गिरफ्तार

मोहला-मानपुर।  छत्तीसगढ़ में पुलिस और आईटीबीपी की टीम को नक्सल मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. नक्सलियों की मदद करने वाले मोहन घावड़े को गिरफ्तार किया है. आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली को किराए में चलाता था और नक्सल संगठन को पैसे भेजता था. 

पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई मदनवाड़ा इलाके में की गई. गिरफ्तार आरोपी मोहन घावड़े, कांकेर जिले के इरीगबूटा गांव का निवासी है और बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में अहम जानकारियां मिल सकती हैं. 

गौरतलब है कि कुछ माह पहले पुलिस ने ट्रैक्टर के इंजन समेत अन्य नक्सल सहयोगियों को गिरफ्तार किया था. कार्रवाई में जब्त की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेवी रकम से ली खरीदी गई थी. वहीं इसे किराए पर चलवाकर नक्सल संगठनों को पैसे भेजे जाते थे. यह रकम नक्सली विचारधारा के प्रचार-प्रसार और अन्य गतिविधियों में इस्तेमाल होती थी. 

NIA कोर्ट में आरोपी की पेशी

पुलिस ने एनआईए कोर्ट में गिरफ्तार आरोपी मोहन घावड़े को पेश किया. सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को नक्सल गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.