Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जवाहर नगर मंडल एवं तात्यापारा मंडल द्वारा जोन अध्यक्ष/पार्षद श्वेता विश्वकर्मा के नेतृत्व में स्कूल के बच्चों के साथ निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

रायपुर।  जवाहर नगर मंडल एवं तात्यापारा मंडल अंतर्गत आने वाले तात्यापारा वार्ड की पार्षद जोन 7 की अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा के नेतृत्व में आज वार्ड के शासकीय उच्चतर महाविद्यालय बढ़ई पारा एवं संत ज्ञानाश्रय नर्सरी स्कूल के बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस से तीन दिन पूर्व देशभक्ति के उत्साह से सराबोर एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर महाविद्यालय बढ़ई पारा के बच्चे एवं ज्ञानाश्रय नर्सरी स्कूल के नन्हे-मुन्ने सैकड़ों बच्चे, उनके अभिभावक, स्थानीय वार्ड वासी एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा की शुरुआत बढ़ई पारा स्थित हनुमान मंदिर से हुई जहां सबसे पहले बच्चों ने पंक्तिबद्ध होकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और जोरदार “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम” के नारों से माहौल को देशभक्ति रंग में रंग दिया। यह यात्रा हनुमान मंदिर से विश्वकर्मा चौक, हांडी पारा, आजाद चौक, तात्यापारा चौक, ललिता चौक होते हुए दुलार धर्मशाला बढ़ई पारा में समाप्त हुई । जहां स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं और तालियों से स्वागत किया।

इस दौरान देशभक्ति गीत बजते रहे और बच्चे हाथों में तिरंगा लहराते हुए पूरे जोश और उत्साह से चल रहे थे। सभी विद्यालय प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकागण तिरंगा यात्रा में शामिल थे। इस अवसर पर जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जंघेल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक उत्सव नहीं बल्कि अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने और उनके बलिदान से प्रेरणा लेने का दिन है। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, शिक्षा और राष्ट्रप्रेम के महत्व को समझने की अपील की। कहा कि छोटे-छोटे बच्चों के माध्यम से लोगों को देश भगति, देश प्रेम के प्रति सजग और जागृत करना है। कहा कि यह यात्रा देश प्रेम को दर्षाता है। हम क्षेत्र के लोगों से अपील करते है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत और हर घर तिरंगा के इस अभियान को हम सबको मिल कर सफल बनाने की जरूरत है।

हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में जिला महामंत्री सत्यम दुआ, जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जघेल, तात्यापारा मंडल के अध्यक्ष चैतन्य टावरी, जोन 7 अध्यक्ष तात्यापारा वार्ड की पार्षद श्वेता विश्वकर्मा, आत्मानंद वार्ड के पार्षद आनंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष असगर अली, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश पांडे,महिला मंडल से शैलेन्द्री परगनिया, पूनम सोनी, गीता रेड्डी, ममता साहू, संत ज्ञानेश्वर स्कूल के संचालक विजय हिषिकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष कामता प्रसाद साहू, ईश्वर चंद शर्मा, रंजिता शर्मा, रामलखन साहू, बलराम जायसवाल, दिनेश अग्रवाल, शंकर शर्मा, सूरज शर्मा, कुशल गेडेकर, संतोष विश्वकर्मा, लक्ष्मी नारायण साहू, महेंद्र,यादव, अरविंद कुर्रे, उमेश यादव, प्रणीत जैन मडिया प्रभारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा जिला, मंडल, महिला मंडल के साथ वार्ड वासी और अभिभावक मौजूद थे।