Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जशपुर पुलिस ने अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तारी, कई चोरी की घटनाओं में थे शामिल

जशपुर।    जशपुर पुलिस ने अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. ये दोनों आरोपी ओडिशा के रहने वाले हैं और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जशपुर जिले में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके थे.

जानकारी के अनुसार, 13-14 दिसंबर 2024 की रात कांसाबेल थाना की स.उ.नि. नीता कुर्रे और उनकी टीम द्वारा चेक गश्त के दौरान एक संदिग्ध वाहन स्वीफ्ट (क्र. ओ.आर. 14 आर 7305) को देखा गया. चालक ने पूछताछ के दौरान वाहन नहीं रोका और तेज गति से वाहन को भगाने की कोशिश की. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्ध वाहन का पीछा किया, जिसके बाद वाहन चालक ने उसे रोड से नीचे उतार दिया और फरार हो गया. वाहन की तलाशी में 03 टायर, 01 मोबाइल, गैस कटर, चक्का पाना, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य औजार बरामद हुए.

वहीं 17 दिसंबर 2024 को स्थानीय निवासी आकाश यादव, रितेष गुप्ता और पुटलोरी मालकोण्डये ने थाना कांसाबेल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13-14 दिसंबर की रात उनके पिकअप वाहन से स्टेपनी चोरी हो गई थी. पुलिस ने जब जब्त की गई स्टेपनी को दिखाया, तो चोरी की पुष्टि हो गई.

एसपी शशि मोहन सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उप पुलिस अधीक्षक विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया, जिसमें सायबर सेल को भी शामिल किया गया. कुछ घंटों में ही पुलिस ने आरोपियों मो. कमरूद्दीन हुसैन (28 वर्ष) और मो. करीम हुसैन (26 वर्ष) को कुनकुरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इनकी मदद से अन्य दो आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.