Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जल जीवन मिशन समीक्षा बैठक: रायपुर जिले के 1.81 लाख घरों तक पहुँचा नल कनेक्शन

रायपुर। कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सभाकक्ष, कलेक्टोरेट परिसर रायपुर में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

कार्यपालन अभियंता एवं सदस्य सचिव अनिल कुमार ने बताया कि रायपुर जिले के कुल 1,89,755 ग्रामीण घरों में से 1,81,185 घरों में नल कनेक्शन दिया जा चुका है। जिले के 477 ग्रामों में से 240 ग्रामों को ‘हर घर जल’ प्रमाण पत्र मिल चुका है और शेष ग्रामों में काम तेजी से जारी है।

समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि विकासखण्ड आरंग के ग्राम फरफौद, चपरीद और सकरी (जावा) में काम करने वाली 3 एजेंसियों तथा तृतीय पक्ष जांच एजेंसी मे. ग्रीन डिजाईन प्रा. लि. द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ सिंह ने कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि इन एजेंसियों के अनुबंध रद्द किए जाएं, अमानत राशि शासन के पक्ष में जब्त की जाए और इन्हें 1 वर्ष के लिए जल जीवन मिशन के कार्यों से ब्लैकलिस्ट किया जाए। बैठक के कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन के शेष कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए ताकि जिले के हर ग्रामीण घर तक स्वच्छ पेयजल पहुँच सके।