Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के ठिकानों पर IT का छापा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से आयकर विभाग की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है. IT की टीम ने पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के ठिकानों पर दबिश दी है. इसके साथ ही राजधानी रायपुर, दुर्ग जिले समेत प्रदेश के अन्य जगहों पर आईटी की छापेमार कार्रवाई जारी है. आईटी की टीम दस्‍तावेजों को खंगाल कर जांच कर रही है. इस छापेमारी से प्रदेश में हड़कंप मच गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम आज तड़के प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी की है. पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के अंबिकापुर स्थित घर और रायपुर विधायक कॉलोनी स्थित घर, दफ्तर पर भी आईटी की टीम पहुंची है. पूर्व मंत्री भगत के निवास में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की टीम पहुंची हुई है. लगभग 15 अधिकारी सुबह 7 बजे अमरजीत के निवास पहुंचे. जहां दो टीमें दस्तावेज खंगाल रही है.

इन कारोबारियों और बिल्डर्स के यहां पड़ा है आईटी का छापा

वहीं रायपुर के राजीव नगर स्थित चंद्रभान शेरवानी समेत लॉ विस्टा सोसाइटी में कारोबारी अमर होरा के घर पर आईटी की टीम दबिश दी है. तेलीबांधा स्थित संदीप जैन के ठिकानों पर भी रेड पड़ा है. दुर्ग-भिलाई में चौहान ग्रुप के घर और ऑफिस में छापा पड़ा है.

बिल्डर अजय चौहान के रामनगर स्थित ऑफिस और मौर्या टॉकीज के पास स्थित चौहान इस्टेट में भी आईटी की टीम ने दबिश दी है. दुर्ग ग्रीन चौक स्थित हनुमंत राइस इंड्रस्ट्रीज के ठिकानों पर भी आईटी की टीम पहुंची है. साथ ही भिलाई के पंचवटी सोसाइटी स्थित मकान नंबर 32/8 निवासी एस के केजरीवाल के घर आईटी की टीम पहुंची है.

आईटी की छापेमारी कार्रवाई पर बोले गृहमंत्री विजय शर्मा

प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आयकर विभाग की छापेमारी को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि गरीब जनता के राशन की आह है. प्रतिशोध तो जनता ने लिया था, सरकार उसमें कुछ नहीं कहेगी.