Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

धमतरी में आईटी का छापा : 4 गाड़ियों में पहुंचे हैं अफसर, सेठिया ज्‍वेलर्स के ठिकानों पर कर रहे जांच

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में इनकम टैक्स (IT) की टीम ने छापा मारा है. इतवारी बाजार स्थित सेठिया ज्‍वेलर्स की दुकान पर अफसर दस्तावेजों की जांच कर रहे. बताया जा रहा है कि टैक्स चोरी की शिकायतों के बाद छानबीन की जा रही है. इस कार्रवाई में धमतरी और रायपुर की टीम शामिल है. छापे के दौरान ज्वेलर्स के साथ-साथ संबंधित व्यक्तियों के घरों पर भी छानबीन की जा रही है.

मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे रायपुर पासिंग की चार गाड़ियां सेठिया ज्वेलर्स में पहुंची, जिसमें 12 से 13 अधिकारी थे. इसमें महिला अधिकारी भी शामिल हैं. धमतरी इनकम टैक्स ऑफिस से भी अधिकारी साथ हैं. कुछ अधिकारी नीचे ज्वेलरी शॉप में और कुछ ऊपर निवास में छानबीन कर रहे.

जांच के बाद हो सकता है बड़ा खुलासा

एक गाड़ी मैत्री विहार कॉलोनी स्थित उनके निवास पर पहुंची, जहां से संचालक को वाहन में बिठाकर दुकान लाया. बताया जा रहा है कि जांच के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है. इस संबंध में इनकम टैक्स के अधिकारियों ने अभी कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है. खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी उनके परिवार में रायपुर में एक शादी थी, जहां पर बड़ा तामझाम किया गया था. उसके बाद यह कार्रवाई की गई है.