Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मोदी कैबिनेट में स्थान मिलना गौरव की बात : केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

बिलासपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने लोकसभा क्षेत्र बिलासपुर पहुंचे तोखन साहू का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काफी उत्साह के साथ उनका स्वागत किया. वे आज दोपहर रायपुर से ट्रेन द्वारा बिलासपुर पहुंचे. रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रिमंडल में शामिल होना उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने बिलासपुर लोकसभा की जनता का आभार व्यक्त करते हुए दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम किया.

कैबिनेट मंत्री की बजाय राज्य मंत्री बनाए जाने के सवाल पर साहू ने कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में स्थान मिलना ही गौरवपूर्ण है, चाहे वह राज्य मंत्री का पद ही क्यों न हो. उन्होंने कहा कि ना केवल बिलासपुर बल्कि पूरे प्रदेश का तेजी से विकास होगा. डबल इंजन की सरकार पूरे जोश और मन से काम करेगी.

अब से सही समय पर चलेंगी ट्रेनें

वहीं ट्रेन के सही समय पर पहुंचने के बारे में पूछे जाने पर साहू ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के तहत ट्रेनें अब इसी रफ्तार से चलेंगी. इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने साहू का भव्य स्वागत किया और उनके आगमन को लेकर काफी उत्साह देखा गया.