Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सदन में उठा घुसपैठियों पर कार्रवाई का मुद्दा : भूपेश बघेल ने कहा – चुनाव के समय ही होती है रोहिंग्या और घुसपैठिए की बात

रायपुर।   छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन गुरुवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने घुसपैठियों पर कार्रवाई का मामला उठाया. उन्होंने कहा, प्रश्न लगने के बाद यह नींद से जागे हैं. इस मामले में RTI लगाई गई है, जिसमें रोहिंग्या नाम का शब्द नहीं है. इस पर विभाग ने उत्तर दिया कि जानकारी एकत्रित की जा रही है.

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा, चुनाव के समय रोहिंग्या और घुसपैठिए की बात होती है. अब सत्ता में आ गए हैं तो एक साल तक कान में तेल डालकर सोए हैं. भाजपा लोगों की भावनाओं को भड़काने की कोशिश कर रही है. बघेल के बयान पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने पलटवार किया. उन्होंने कहा, चुनाव से इन विषयों का कोई लेनदेन नहीं है. इसका संबंध सुरक्षा से है. संदेहियों को पकड़ा जा रहा है. प्रिवेंटिव एक्शन लिया जा रहा है, कई लोग जेल में भी है.

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, बस्तर, कोंडागांव, बालोद, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, कवर्धा में भी कार्रवाई हुई है. जो लोग भागते हैं उन पर कार्रवाई कर रहे हैं.