Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मतदाता सूची में गड़बड़ी: एक ही परिवार के मतदाताओं को अलग-अलग वार्डों में मतदान की पर्ची बटी, कई प्रकरण आए सामने

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए जारी मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है. एक ही परिवार के मतदाताओं को अलग-अलग वार्डों में मतदान के लिए पर्ची दी गई है. लोकसभा चुनाव के वक्त मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के दौरान कई मतदाताओं ने पूर्व की त्रुटि दुरुस्त कराई थी. 

नगरीय निकाय चुनाव के लिए जब मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया, तब भी कई तरह की त्रुटियों को दुरुस्त किया गया, लेकिन निकाय चुनाव के लिए जब मतदाताओं तक पर्ची पहुंची तब विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची को आधार बना दिया गया. इस तरह के कई प्रकरण अब सामने आ रहे हैं. एक ही परिवार के मतदाताओं को अलग-अलग वार्डों या बूथों में मतदान की पर्ची दी गई है.

जानकार कहते हैं कि निकाय चुनाव के लिए यदि विधानसभा चुनाव की सूची को आधार बनाया गया है तो यह नियमों की अनदेखी है. इसका सबसे बड़ा नुकसान नए मतदाताओं को होगा. विधानसभा चुनाव के दौरान जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष से कम थी उन मतदाताओं को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने की स्थिति में मतदान डालने का अधिकार नहीं दिया गया होगा. इसकी संख्या कितनी है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है.

रिंग रोड नंबर 1 अग्रोहा सोसायटी निवासी विजय मिश्रा ने बताया कि उन्हें प्राथमिक शाला भवन रायपुरा वार्ड क्रमांक 69 में मतदान करने की पर्ची मिली है, वहीं उनकी पत्नी रत्ना मिश्रा को वार्ड क्रमांक 70 में डिपरा पारा घनश्याम नगर मतदान केंद्र की पर्ची मिली है.

इस पर रोष जताते हुए सीनियर सिटीजन विजय मिश्रा ने कहा कि चुनाव आयोग इसे संज्ञान में ले. ऐसी तमाम त्रुटियों को आगे आकर सुधार करे. साथ ही ऐसी त्रुटि करने वाले गैर जिम्मेदार लापरवाह अधिकारियों पर भी कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि इस तरह की त्रुटियां न केवल राजनीतिक पार्टियों के बीच अपितु मतदाताओं के बीच भी संदेहों को जन्म देती है, बल्कि निष्पक्ष चुनाव पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है. एक ही परिवार के सदस्यों के अलग-अलग वार्ड होने से अनेक कठिनाई आ सकती हैं.