Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नवीन कार्यालय भवन निर्माण कार्य में अनियमितता, रतनपुर नगर पालिका के उप अभियंता वैभव अग्रवाल निलंबित, आदेश जारी…

रायपुर।  रतनपुर नगर पालिका में पदस्थ उप अभियंता वैभव अग्रवाल को निलंबित किया गया है, जिसका आदेश नगरीय प्रशासन विभाग के अवर सचिव ने जारी किया है.

बता दें कि रतनपुर नगर पालिका में नवीन कार्यालय भवन निर्माण कार्य लागत राशि 165.77 लाख रूपये के लिए ऑनलाईन टेंडर कमांक 152643 जारी किया गया था, जिसमें नवीन कार्यालय भवन निर्माण कार्य के लिए आमंत्रित निविदा खोले जाने की कार्रवाई में बिना किसी पर्याप्त कारण के अनावश्यक विलंब किया गया. इसके अलावा निविदा समिति से अनुशंसा प्राप्त नहीं करने, पुनर्निंविदा की कार्रवाई में अनियमितता और संभावित आर्थिक क्षति के लिये उत्तरदायी पाए जाने के बाद नियम 1968 के नियम 53 के तहत वैभव अग्रवाल उप अभियंता, नगर पालिका परिषद रतनपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

निलंबन अवधि में अग्रवाल का मुख्यालय संयुक्त, संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर नियत किया गया है. उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.

देखें आदेश की कॉपी