Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

आईपीएस मयंक श्रीवास्तव का प्रमोशन

रायपुर। आईपीएस मयंक श्रीवास्तव अब IG रैंक पर प्रमोट हो गए है। मयंक श्रीवास्तव इस समय डेपुटेशन पर (महत्वपूर्ण विभाग ) जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।  बता दें कि मयंक श्रीवास्तव ने प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद शानदार वापसी की है। मयंक श्रीवास्तव अभी अग्निशमन, आपातकालीन सेवाएं, एसडीआरएफ के निदेशक थे। मयंक श्रीवास्तव मूल रूप से यूपी के रहने वाले हैं।

मयंक श्रीवास्तव ने बतौर IPS कई अहम जिलों की कमान संभाली है। बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर के साथ-साथ वो कोरबा जैसे बड़े जिलों में रह चुके हैं। 2018 में कोरबा एसपी रहे मयंक श्रीवास्तव को रायपुर बुला लिया गया था, उसके बाद उन्हें अच्छी पोस्टिंग नहीं मिल सकी। मयंक की गिनती हमेशा से रिजल्ट देने वाले अफसरों में रही है। ये बात अलग है कि पिछले 5 सालों में मयंक श्रीवास्तव मेन स्ट्रीम की पुलिसिंग से दूर रहे।

हालांकि बावजूद इसके मयंक श्रीवास्तव ने बतौर SDRF चीफ कई अहम रेस्क्यू आपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम दिया। बोरवेल में गिरे जांजगीर के राहुल साहू के 110 घंटे चले रेस्क्यू आपरेशन को मयंक श्रीवास्तव की अगुवाई वाली SDRF की टीम ने अंजाम दिया था।