Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

आईपीएल की नई प्लानिंग की घोषणा, 17 मई से शुरू होगी लीग, 3 जून को फाइनल होगा

मुंबई।   भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण एक हफ्ते के लिए स्थगित हुई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) अब दोबारा शुरू होने जा रही है. बीसीसीआई ने सोमवार को आईपीएल 2025 के बचे हुए मुकाबलों का नया शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके तहत लीग की फिर से शुरुआत 17 मई से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा.

6 वेन्यू पर खेले जाएंगे बचे हुए मुकाबले 

बीसीसीआई ने फैसला किया है कि बचे हुए कुल 17 मुकाबले देश के 6 शहरों में कराए जाएंगे. इनमें बेंगलुरु, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, अहमदाबाद और जयपुर शामिल हैं. लीग स्टेज के सभी मैच 17 मई से 25 मई के बीच खेले जाएंगे, जिनमें 2 डबल हेडर भी शामिल होंगे.

प्लेऑफ और फाइनल की तारीख तय, वेन्यू बाद में

नए कार्यक्रम के अनुसार, प्लेऑफ मुकाबले 29 मई से शुरू होंगे. वहीं, आईपीएल 2025 का फाइनल 3 जून को खेला जाएगा. हालांकि, बीसीसीआई ने प्लेऑफ और फाइनल मैचों के लिए अभी वेन्यू की घोषणा नहीं की है. बोर्ड ने कहा है कि इनका ऐलान जल्द किया जाएगा.

क्यों हुआ था आईपीएल स्थगित?

बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के कारण बीसीसीआई ने 9 मई को एक सप्ताह के लिए आईपीएल को सस्पेंड कर दिया था. इससे एक दिन पहले 8 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच को बीच में रोकना पड़ा था. हालांकि अब दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम होने के बाद बीसीसीआई ने टूर्नामेंट दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है.