Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

आईपीएल 2025 का शेड्यूल हुआ जारी, 22 मार्च से होगी लीग की शुरूआत, जानें कब और कहां खेला जाएगा फाइनल

स्पोर्ट्स डेस्क।   इंडियन प्रीमियर लीग का इंतज़ार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रविवार की शाम आईपीएल के 18वें सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। इस बार 22 मार्च से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। लीग का पहला मैच ईडन गार्डन में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। आईपीएल के प्लेऑफ 20 से 25 मार्च के बीच हैदराबाद और कोलकाता में होंगे।

बता दें कि लीग का क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर हैदराबाद में और क्वालिफायर 2 कोलकाता में खेला जाएगा। फाइनल मैच 25 मई को कोलकाता में होगा। पुरे सीजन के दौरान 13 स्थानों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच खेले जाएंगे।

देखें IPL 2025 का पूरा शेड्यूल

चेन्नई-मुंबई लीग की सबसे सफल टीमें

गौरतलब है कि आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। तब से अब तक इसके 17 सीजन खेले जा चुके हैं। इस इंडियन टी-20 लीग की सबसे सफल टीमों में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का नाम शीर्ष पर हैं। दोनों ने पांच-बार खिताब जीता है। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन बार खिताब पर कब्जा किया। राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद एक-एक बार चैंपियन बनने में कामयाब रही थी।