Special Story

किराए के वाहनों पर 130 करोड़ खर्च, पुलिस का कुल वाहन खर्च 350 करोड़ पहुंचा

किराए के वाहनों पर 130 करोड़ खर्च, पुलिस का कुल वाहन खर्च 350 करोड़ पहुंचा

Shiv Mar 12, 2026 7 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने महज़ साल भर में किराए के वाहनों…

संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिला बड़ा नक्सली डम्प

संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिला बड़ा नक्सली डम्प

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

गरियाबंद। जिले के थाना मैनपुर क्षेत्र में सुरक्षा बलों को संयुक्त…

बच्चों से पुताई करवाने वाली प्राचार्या हटाई गई, आरटीई सीटें घटाने पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

बच्चों से पुताई करवाने वाली प्राचार्या हटाई गई, आरटीई सीटें घटाने पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में आरटीआई से जुड़ी जनहित याचिका समेत अन्य…

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को शून्यकाल के दौरान महँगाई और…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोटवारों की नियुक्ति को लेकर कहा है…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

महिला की मौत मामले में जांच के निर्देश, कलेक्टर ने कहा- दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

बिलासपुर।     सिम्स अस्पताल में इंजेक्शन से 56 वर्षीय महिला की कथित मौत मामले पर कलेक्टर अवनीश शरण ने संज्ञान लिया है. कलेक्टर ने इस घटना की जांच के लिए टीम गठित की है. उन्होंने समिति को तीन दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है. कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुजीत नायक ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर जांच कमिटी का गठन कर लिया गया है. समिति ने जांच भी शुरू कर दी है. कलेक्टर ने अस्पताल में ऐसी व्यवस्था शुरू करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने कहा जिसमें मरीज को केवल एक बार ही पंजीयन काउंटर पर आना पड़े. इसके बाद मरीज को सीधे ही संबंधित विभाग में उपचार के लिए रखा जाए. मरीज के परिजन पंजीयन कक्ष में सारी औपचारिकताएं एक ही बार में पूरी कर सकें. निगम आयुक्त अमित कुमार, अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसके नायक सहित संबंधित अधिकारी भी निरीक्षण में साथ थे.

कलेक्टर ने सिम्स का किया निरिक्षण

कलेक्टर अवनीश शरण ने आज फिर सिम्स अस्पताल का जायजा लिया. उन्होंने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं में वृद्धि के लिए जल्द हेल्प डेस्क बनाने कहा. कलेक्टर ने कहा कि पंजीयन काउंटर के पास ही मरीजों को अस्पताल में सहूलियत देने हेल्प डेस्क स्थापित किया जाए. यहां एक डेडीकेटेड कर्मचारी नियुक्त करने कहा जो मरीजों को सभी तरह की जानकारी सरल भाषा में दे सके. कलेक्टर ने पूरे अस्पताल में घूम-घूम कर साफ सफाई का जायजा लिया. उन्होंने अस्पताल में तीन बार सफाई करने के निर्देश दिए. सुबह 7 से 09 बजे, 11 से 01 और शाम को 5 से 06 बजे नियमित साफ सफाई होने चाहिए. कलेक्टर ने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कलेक्टर ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों को देखा. नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैजुअल्टी और गार्डन के पास नाली निर्माण जल्द किया जाए. पीडब्ल्यूडी को बचे हुए टॉयलेट और ड्रेनेज का काम हर हाल में एक हफ्ते में पूर्ण करने के निर्देश दिए. मरीजों के सुविधा पूर्वक आने-जाने के लिए 6 लिफ्ट हैं. सभी चालू हालत में हैं, एक और लिफ्ट का काम जल्द पूरा करने को कहा. कलेक्टर अवनीश शरण ने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की. साथ ही अस्पताल से मिल रहे भोजन, इलाज और दवाइयों की जानकारी ली. परिजन शेड के किनारे ड्रेनेज को ठीक करने को कहा है. उन्होंने लेबर वार्ड, आपातकालीन वार्ड, ट्रायज, गार्डन, किचन शेड, पार्किंग आदि का निरीक्षण किया. साथ ही मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने निर्देश दिए.