Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

विधानसभा सत्र के अंतिम दिन पहुंची पूर्व सदस्य विजय सिंह के निधन की सूचना, विस अध्यक्ष ने जताई नाराजगी, शासन को दिए कार्रवाई के निर्देश…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को पूर्व सदस्य विजय सिंह के निधन पर सदस्यों ने शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. सत्र के अंतिम दिन सूचना पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नाराजगी जताते हुए शासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. 

विधानसभा के अंतिम दिन की कार्रवाई शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक कांग्रेस नेता विजय सिंह के निधन की सूचना दी. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, उप मुख्यमंत्री और सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी. इस दौरान भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रशासनिक त्रुटि का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि विजय सिंह का निधन 17 जुलाई को हुआ और सत्र के अंतिम दिन सूचना मिलना गंभीर त्रुटि है.

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने भी इसे गंभीर चूक बताते हुए विधानसभा अध्यक्ष से निर्देश देने का अनुरोध किया. देर से निधन सूचना मिलने पर विस अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए शासन को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए. इसके साथ कहा कि सामान्य प्रशासन का निर्देश पहले से जारी है. कलेक्टर को अविलंब सूचना भेजना चाहिए था. काफी विलंब से विधानसभा को सूचना दी गई, यह अत्यंत चिंताजनक है.

पंच के तौर पर शुरू की थी राजनीतिक करियर

बता दें कि दिवंगत विधायक विजय सिंह 1980 से 90 तक मध्यप्रदेश विधानसभा के कांग्रेस सदस्य रहे. विजय सिंह ने पंच से राजनीति करियर की शुरुआत की थी, और फिर सरपंच बने. बाद में जनपद अध्यक्ष निर्वाचित हुए. विजय सिंह दिग्गज कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह और मोतीलाल वोरा के करीबी रहे.