Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सरपंच-सचिवों को दी गई ISI और हॉलमार्क की जानकारी, भारत मानक ब्यूरो के अधिकारी ने कहा- क्वालिटी जांच कर ही खरीदे सामान

बलौदाबाजार- जिला प्रशासन की ओर से जिले के सरपंचों और सचिवों को उपयोगी सामानों की क्वालिटी से अवगत कराने ISI मार्क की उपयोगिता की जानकारी दी गई. इसके लिए भारत मानक संस्थान रायपुर की ओर से एक दिवसीय शिविर का आयोजन बलौदाबाजार के ग्राम पनगांव में किया गया. इसमें जिले भर से सरपंच सचिव उपस्थित हुए और जानकारी प्राप्त किए.

भारत मानक ब्यूरो रायपुर की ओर से ग्राम पंचायत संवेदीकरण कार्यक्रम के तहत जिले के सभी सरपंच और सचिवों को आईएसआई मार्क, हाल मार्क, सहित सामानों की क्वालिटी, गुणवत्ता जांचने परखने एक दिवसीय शिविर का आयोजन कर जानकारी दी गई.

भारत मानक ब्यूरो रायपुर से आये अधिकारी अभिषेक ने ISI मार्क और हॉलमार्क की जानकारी देते हुए बताया कि भारत मानक संस्थान की ओर से उपयोगी वस्तुओं की क्वालिटी को अच्छी तरह जांच परखकर ही उसको आम जनता के उपयोग के लिए विक्रय की अनुमति दी जाती है. हमें वस्तुओं की खरीदारी के पूर्व सामानों में लगे ISI मार्क की जांच करनी चाहिए, कहीं यह नकली तो नहीं है. ISI मार्क में भारत मानक संस्थान का कोड लिखा होता है. इसी प्रकार हाल मार्क भी है, जो सोने और चांदी की गुणवत्ता को जांचकर प्रदान किया जाता है. इसलिए आप सभी जब भी सामान खरीदे भारत मानक संस्थान की ओर से प्रमाणित ISI और हॉलमार्क के निशान को देखकर ही खरीदें.

साथ ही जिला प्रशासन की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के तहत आगे कैसे काम करना है, इसकी भी जानकारी अधिकारियों को दी गई. इस दौरान जिले के ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंच सचिवों को शाल श्रीफल और प्रमाण पत्र देकर जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन ने सम्मानित किया. इस दौरान जिले के पांचों विकासखंड के जनपद सीईओ और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे.