Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

उद्योग मंत्री के भाई ने दंपती से की मारपीट, मामला दर्ज, वीडियो वायरल

कोरबा। छत्तीसगढ़ की उर्जाधानी से वायरल वीडियो ने सत्ता की गर्मी की ओर इशारा किया है, क्योंकि मामला उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के भाई कौशल देवांगन से जुड़ा है. मंत्री के भाई का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक दम्पति से मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है. मारपीट का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया.

दरअसल मामला कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र का है. गोपालपुर निवासी अजय सोनी और उनकी पत्नी लता देवी की ओर से दर्ज शिकायत में बताया गया कि दोनों पति-पत्नी जब घर पर थे, तभी स्थानीय मंत्री का भाई कौशल देवांगन अपने दो साथियों के साथ पहुंचा, और घर के आंगन में ही गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी.

यह पूरा घटनाक्रम आंगन के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि कौशल देवांगन अजय को थप्पड़ जड़ रहा है. इस पर लता देवी ने जब बीच-बचाव किया तो उसे भी थप्पड़ जड़ दिया.

इस मामले में एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि दर्री थाने में कौशल देवांगन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं मामले में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि यदि मेरे परिवार का सदस्य हो, तब भी कानून अपना काम करेगा कानून सब के लिए है.

देखिए वीडियो –