Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बिजली दर में बढ़ोतरी का उद्योग संघ ने किया विरोध, मंत्री टंकराम ने कहा –

रायपुर।     उद्योग संघ के बिजली के दर बढ़ने के विरोध पर मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा, मुख्यमंत्री बहुत ही संवेदनशील हैं. छग की विकास और समृद्धि के लिया काम कर रहे हैं. उद्योगपतियों की समस्या को सुनेंगे और निष्कर्ष निकालेंगे. वहीं पूर्व सांसद रमेश बैस की छग वापसी पर मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा, कांग्रेस पहले अपने घर को संभाले. कांग्रेस में सर फुटव्वल की स्थिति है. विधानसभा और लोकसभा चुनाव में एक तरफा हार हुई है. कांग्रेस अपने अंदरूनी लड़ाई झगडे़ को संभाले. रमेश बैस एक कद्दावर नेता हैं, बड़ा व्यक्तित्व है. केंद्रीय नेतृत्व का निर्णय सराहनीय होगा.

पूर्व मंत्री शिव डहरिया के बयान पर पलटवार करते हुए मंत्री वर्मा ने कहा, रमेश बैस काफी सीनियर लीडर हैं. शिव डहरिया होते कौन हैं रमेश बैस को सलाह देने वाले. टोपी और टी शर्ट बांटने के सवाल पर मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा, हमारे विभाग का इस विषय से कोई लेना-देना नहीं है. विधानसभा में भी मैंने कहा था हमारे विभाग ने ना तो खरीदी किया है ना खरीदी के लिए टेंडर जारी किया है. ना ही भुगतान किया है. टी शर्ट, टोपी कौन खरीदा कौन सा फर्म था यह जांच का विषय है.

कांग्रेस नेता के भाजपा सरकार में कांग्रेस विधायकों की सुरक्षा वापस लेने के सवाल पर टंकराम वर्मा ने कहा, सुरक्षा किसी के मांगने से नहीं मिलता है, उनके लिए नीति निर्धारण है. यह सुरक्षा विभाग तय करेगा कि किसको कितनी सुरक्षा देनी है. चाहे वह ट्राइबल बेल्ट के हो, चाहे मैदानी इलाके के हो, सुरक्षा का पूरा ध्यान सुरक्षा विभाग रखता है. चाहे वह कोई भी दल का हो, सुरक्षा देना के लिए सुरक्षा विभाग है. उनका काम है, वह मूल्यांकन करते हैं. किसको सुरक्षा की जरूरत है किसको नहीं है. उसके हिसाब से गृह विभाग सुरक्षा मुहैया करवाते हैं.