Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

उद्योग मंत्री श्री देवांगन सीएसआईडीसी के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया

रायपुर।  प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज शनिवार को दोपहर 1.30 बजे रायपुर के तेलीबांधा स्थित उद्योग भवन पहुंचकर छत्तीसगढ़ स्टेट इण्ड्रस्ट्रीयल डेव्हलपमेंट कार्पाेरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार प्रकट करते हुए केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने इस जिम्मेदारी के लिए उनको धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रदेश में नवीन उद्योग धंधे स्थापित कर औद्योगिकरण को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे प्रदेश के युवाओं को काम मिल सके। श्री देवांगन ने कहा कि जल्द ही प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2024-2029 की नई औद्योगिक नीति तैयार कर लागू की जाएगी। कार्यभार ग्रहण के दौरान उद्योग विभाग के अपर संचालक प्रवीण शुक्ला, संतोष भगत, अनिल श्रीवास्तव, मुख्यअभियंता हेमराज कुटारे, संयुक्त संचालक संजय गजघाटे, भागवत जायसवाल, राजेश सिंगी के अलावा प्रफुल्ल तिवारी नरेन्द्र पटनवार सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ उपस्थित थे।