Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

इंदौर की रफ्तार, अब मेट्रो के साथ : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर शहर के विकास की रफ्तार को अब मेट्रो ट्रेन का साथ मिल गया है। विकास अब मेट्रो ट्रेन की रफ्तार से होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को इंदौर में मेट्रो ट्रेन का सफर कर इस ऐतिहासिक और आनंदपूर्ण पल का अनुभव लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेट्रो ट्रेन की सुविधाओं, तकनीकी व्यवस्थाओं और यात्री सुविधाओं का खुद अवलोकन और अनुभव करते हुए सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर इस अवसर को इंदौर शहर के लिए अत्यंत गर्व का क्षण बताया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, इंदौर के सांसद शंकर लालवानी, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेट्रो के यात्रियों के साथ फोटो भी खिंचवाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेट्रो से यात्रा के दौरान शहर के मनोरम दृश्यों का अवलोकन किया और जनप्रतिनिधियों से जानकारी भी ली।