Special Story

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सप्ताह में 4 दिन रायपुर से जगदलपुर के लिए उड़ान भरेगी इंडिगो की फ्लाइट

रायपुर- जगदलपुर के लिए काफी दिनों से हवाई सेवा की राह देख रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। 31 मार्च से रायपुर से जगदलपुर के लिए उड़ान शुरू होने वाली है। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा यह उड़ान शुरू की जा रही है। साथ ही इसके अगले दिन यानी एक अप्रैल से जगदलपुर से हैदराबाद के लिए भी उड़ान शुरू होगी। बताया जा रहा है कि रायपुर से जगदलपुर की हवाई यात्रा 2,299 रुपये में की जा सकती है।

ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि काफी समय से रायपुर से जगदलपुर के लिए हवाई सेवा की मांग की जा रही थी। मालूम हो कि रायपुर से जगदलपुर के लिए यात्री सप्ताह में चार दिन उड़ान भर सकेंगे। वहीं जगदलपुर से हैदराबाद के लिए यात्री सातों दिन उड़ान भर सकेंगे। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा ही ये उड़ानें शुरू की जा रही हैं।

विमानन कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट क्रमांक 6ई7104 हैदराबाद से जगदलपुर के लिए सुबह 10:50 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 12:30 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। यह फ्लाइट सप्ताह में सातों दिन उड़ान भरेगी। इसके साथ ही फ्लाइट क्रमांक 6ई 7105 जगदलपुर से दोपहर 12:50 बजे उड़ान भरेगी और हैदराबाद दोपहर 2:25 बजे पहुंचेगी। फ्लाइट क्रमांक 6ई 7092 जगदलपुर से दोपहर 12:50 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1:50 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई 7095 रायपुर से दोपहर 2:10 बजे उड़ान भरेगी और जगदलपुर दोपहर 3:10 बजे पहुंचेगी।