Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 37 वर्षीय यात्री की मौत – इलाज के लिए हैदराबाद जा रहा था युवक

रायपुर। राजधानी रायपुर एयरपोर्ट पर उस वक्त हलचलें तेज हो गयी। जब इंडिगो एयरलाइंस ने इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। एटीसी को जानकारी मिली की फ्लाइट के एक यात्री की तबीयत बिगड़ गयी है। 37 वर्षीय यात्री अमित सिन्हा, जो लिवर संबंधित गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, इलाज के लिए हैदराबाद जा रहे थे। लेकिन उड़ान के दौरान अचानक उनकी हालत खराब हो गई और डॉक्टरों के प्रयास से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो की यह विमान सेवा सिलीगुड़ी (दार्जिलिंग) से हैदराबाद के लिए निर्धारित थी। फ्लाइट सोमवार सुबह 11:50 बजे दार्जिलिंग से रवाना हुई थी। लगभग डेढ़ घंटे की उड़ान पूरी करने के बाद, दोपहर 1:20 बजे पायलट ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की। विमान को प्राथमिकता देते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने तुरंत लैंडिंग की अनुमति दी।

एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि फ्लाइट में सवार एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने पर एयर होस्टेस ने प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की और तुरंत पायलट को सूचना दी। विमान के रायपुर पहुंचते ही मेडिकल टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक यात्री को बचाया नहीं जा सका। डॉक्टर्स ने जांच के बाद अमित सिन्हा को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और ग्राउंड स्टाफ ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। मृतक का शव विमान से उतारकर रायपुर के मर्चुरी में रखवाया गया। इस दौरान फ्लाइट को करीब दो घंटे से अधिक समय तक एयरपोर्ट पर रोककर रखा गया। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद फ्लाइट ने दोपहर 3:32 बजे पुनः हैदराबाद के लिए उड़ान भरी।