Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हर्षित राणा को मिली जगह, देखें स्क्वाड और शेड्यूल

मुंबई।   चैंपियंस ट्रॉफी के साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस सीरीज को चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए काफी अहम माना जा रहा है और उसी के अनुसार टीम में खिलाड़ियों का चयन किया गया है। भारत इस सीरीज के बाद सीधे चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए दुबई रवाना हो जाएगी।

इंग्लैंड के खिलाफ इस वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है। जबकि, चैंपियंस ट्रॉफी की ही तरह इस सीरीज के लिए भी शुभमन गिल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, चोटिल जसप्रीत बुमराह को भी टीम में रखा गया है। चैंपियंस ट्रॉफी की ही तरह इस सीरीज के लिए भी संजू सैमसन और मोहम्मद सिराज को मौका नहीं मिला है।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का शेड्यूल

वनडे सीरीज के लिए टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, हर्षित राणा और रवींद्र जडेजा।