Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

इंडियन रोड कांग्रेस वार्षिक अधिवेशन- केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने तकनीकी उपकरणों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

रायपुर।      राजधानी रायपुर स्थित सांईस कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन के दूसरे दिन केन्द्रीय राज्य मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय अजय टम्टा ने नवीन तकनीकी उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से आये केन्द्रीय एवं राज्य सरकार के निर्माण विभागों के अभियंताओं एवं विशेषज्ञों ने नवाचार तकनीकों का प्रयोग करते हुए सड़क निर्माण एवं उनके रखरखाव के उपायों के बारे में बताया गया।

अधिवेशन के दूसरे दिन के तकनीकी सत्र में शिक्षाविदों, सलाहकारों एवं निर्माणकर्ताओं द्वारा सड़क निर्माण में उपयोग आने वाली नवीन उपकरण, मशीनरी, सामग्री और सॉफ्टवेयर के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी। प्रथम तकनीकी सत्र में आईआईटी रूड़की से आए रिसर्च स्कॉलर प्रीति राय, प्रोफेसर द्वय डॉ. प्रवीण कुमार और डॉ. निखिल साबू ने अपना प्रजेन्टेशन दिया। इसी प्रकार अधिवेशन में आमंत्रित शिक्षाविदों, सलाहकारों, निर्माणकर्ताओं एवं रिचर्स स्कॉलर्स ने सड़क निर्माण एवं संधारण के संबंध में अपना-अपना वक्तव्य दिया।

उल्लेखनीय है कि अधिवेशन में राजमार्ग अनुसंधान बोर्ड (एच.आर.बी.) की 84वीं बैठक हुई जिसमें एच.आर.बी. के अध्यक्ष एवं निदेशक (आर.डी) एवं विशेष सचिव सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार डी. सारंगी, आई.आर.सी. के महासचिव एस. के. निर्मल एवं केंद्रीय सरकार, राज्य सरकारें, अनुसंधान संस्थान, शैक्षणिक संस्थान, आईआईटी और निजी क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल थे। बैठक में सड़क अनुसंधान, विकास, और अत्याधुनिक हरित प्रौद्योगिकी पहल की दिशा में रोडमैप बनाने के संबंध में चर्चा की गई।