Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

इंडियन जर्नलिस्टस यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री साय से मुलाकात कर नववर्ष की बधाई दी

रायपुर।     देश के सबसे बड़े पत्रकार संघ- इंडियन जर्नलिस्टस यूनियन से जुड़े पंजीकृत स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधियों ने आज शाम प्रदेश के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की तथा उन्हें नववर्ष की बधाइयाँ दी एवं पत्रकारों के हितों के लिये योजना बनाने तथा कार्यक्रमों के लिये निवेदन किया।इस अवसर पर यूनियन के राज्य अध्यक्ष पी सी रथ, महासचिव विरेन्द्र कुमार शर्मा (गुड्डू), संगठन सचिव सुधीर तंबोली आज़ाद तथा हरिमोहन तिवारी प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे।


नई सरकार के मुखिया को बधाई देते हुए पत्रकारों ने प्रदेश में पत्रकारों के कामकाज की परिस्थितियों में गुणात्मक सुधार लाने तथा संवैधानिक श्रम कानूनों का उन्हें लाभ दिए जाने के लिये आग्रह किया। बधाई के साथ मुख्यमंत्री की पुष्पगुच्छ न लेने की घोषणा को ध्यान में रखते हुए प्रसिद्ध पर्यावरणविद अनुपम मिश्र की किताब ” कितने खरे हैं आज भी तालाब ” भेंट किया गया। उल्लेखनीय है कि इस किताब में प्राचीन काल से भारतीय उपमहाद्वीप में सांस्कृतिक और वैज्ञानिक रूप से तालाबों को संरक्षित करने के बारे में विस्तृत उल्लेख है जिसमें प्राचीन छत्तीसगढ़ के अनेक उदाहरण भी दिए गए हैं।