Special Story

किराए के वाहनों पर 130 करोड़ खर्च, पुलिस का कुल वाहन खर्च 350 करोड़ पहुंचा

किराए के वाहनों पर 130 करोड़ खर्च, पुलिस का कुल वाहन खर्च 350 करोड़ पहुंचा

Shiv Mar 12, 2026 7 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने महज़ साल भर में किराए के वाहनों…

संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिला बड़ा नक्सली डम्प

संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिला बड़ा नक्सली डम्प

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

गरियाबंद। जिले के थाना मैनपुर क्षेत्र में सुरक्षा बलों को संयुक्त…

बच्चों से पुताई करवाने वाली प्राचार्या हटाई गई, आरटीई सीटें घटाने पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

बच्चों से पुताई करवाने वाली प्राचार्या हटाई गई, आरटीई सीटें घटाने पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में आरटीआई से जुड़ी जनहित याचिका समेत अन्य…

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को शून्यकाल के दौरान महँगाई और…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोटवारों की नियुक्ति को लेकर कहा है…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर आएंगे रायपुर, वीडियो जारी कर युवाओं से की ट्रेनिंग कैंप से जुड़ने की अपील

रायपुर।   भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और पूर्व ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने आज वीडियो जारी कर अपने नेतृत्व में होने वाले क्रिकेट मास्टरक्लास और प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की जानकारी दी . युवाओं से अपील कर कहा अपनी क्रिकेट स्किल और बेहतर करने इस ट्रेनिंग कैंप से जुड़ें. बता दें कि भारतीय कोच गौतम गंभीर के मेंटरशिप में आयोजित होने वाले इस शिविर का आयोजन अप्रैल-मई माह में किया जा रहा है, जिसमें युवा प्रतिभाओं को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा.

इस कार्यक्रम का आयोजन एकाना और अरण्य के सहयोग से किया जा रहा है. इसके अलावा, इस मास्टरक्लास में मयंक सिद्धाना (पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर और दिल्ली रणजी टीम के पूर्व चयनकर्ता), सुहैल शर्मा (पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर और इंडिया कैपिटल्स के सहायक कोच), और अतुल रानाडे (पूर्व भारत सी टीम फील्डिंग कोच) जैसे अनुभवी कोच भी शामिल होंगे.

प्रदेश के लिए ये पहला मौका होगा जब कोई वर्तमान भारतीय कोच छत्तीसगढ़ के युवाओं को क्रिकेट की ट्रेनिंग देने आयेंगे. युवा क्रिकेटरों में इस कैंप को लेकर खासा उत्साह है.

प्रदेश में लगातार क्रिकेट को लेकर चल रहे आयोजनों से छत्तीसगढ़ क्रिकेट के अच्छे दिन आने की संभावना बढ़ गई है. भारतीय कोच गंभीर के नेतृत्व में होने वाले इस कैंप के लिए ट्रायल 22 और 23 मार्च निर्धारित की गई हैं, जो रायपुर के अवंती विहार के पास स्थित एमर्जिंग क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित किए जाएंगे.

इस कैंप के लिए निर्धारित फीस में भी कुछ कटौती की गई है, 16 वर्ष से अधिक आयु के छात्रों के लिए फीस 10,000 रुपए और 16 वर्ष से कम आयु के छात्रों के लिए फीस मात्र 8,000 रुपए रखी गई है. निर्धारित फीस में युवा खिलाड़ियों को क्रिकफेस्ट किट (गौतम गंभीर द्वारा हस्ताक्षरित टी-शर्ट और कैप), पोषण स्नैक्स और हाइड्रेशन, भविष्य में छात्रवृत्ति के अवसर, परिवहन सेवा, गौतम गंभीर द्वारा मेंटरशिप सत्र भी प्रदान किया जाएगा. इस कैंप की अधिक जानकारी के लिए संपर्क सूत्र भी जारी किया गया है , मोबाइल नंबर: +91 8815499614 एवं ईमेल: cricfest23@gmail.com पर भी संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.