Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भारत ने दूसरे सुपर ओवर में जीता आखिरी टी-20, अफगानिस्तान को 3-0 से हराया

बेंगलुरु। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले अफगानिस्तान पर क्लीन स्वीप किया है। टीम इंडिया ने आखिरी टी-20 मुकाबले को दूसरे सुपर ओवर में जीता। बेंगलुरु में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 212 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान भी 20 ओवर में 6 विकेट पर 212 रन ही बना सकी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने नाबाद 121 रन की पारी खेली।

पहले सुपर ओवर में अफगानी टीम ने भारत को जीत के लिए 17 रन का टारगेट दिया था और भारतीय टीम ने 16 रन बना लिए। ऐसे में पहला सुपर ओवर बराबरी पर छूटा। ऐसे में विजेता का फैसला दूसरे सुपर ओवर में हुआ। इसमें भारत ने मेहमान टीम को 11 रन का टारगेट दिया, लेकिन अफगानी टीम एक ही रन बना सकी और दो विकेट गंवा दिए। इस तरह भारत ने अति रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल कर ली।

इस जीत से भारत ने 3 मैचों की टी-20 सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। याद दिला दें कि यह टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारत की पहले आखिरी टी-20 सीरीज है।