Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भारत‑साउथ अफ्रीका वनडे मैच : आज शाम फिर से शुरू होगी ऑनलाइन टिकट बुकिंग

रायपुर। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 दिसंबर को नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा वन डे मैच खेल जाएगा. इस मैच के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन टिकट बुकिंग की साइट 28 नवंबर को शाम 5 बजे से खोल दी जाएगी. इसके लिए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने टिकटजिनी डॉट इन को जिम्मेदारी दी है. इससे पूर्व 22 नवंबर को शाम 5 बजकर 4 मिनट पर बुकिंग साइट ओपन होने के बाद 5 बजकर 20 मीनट पर ही क्लोज कर दिया गया था. इस 16 मिनट में ही 18 हजार टिकटों की बुकिंग का दावा क्रिकेट संघ ने किया.

इस दौरान संघ के डायरेक्टर विजय शाह ने बताया था कि बुकिंग साइट पर एकाएक बढ़े दबाव के कारण सर्वर जाम होने का खतरा था, इसलिए पहले चरण की साइट बंद करने के बाद दूसरे चरण की बुकिंग शुक्रवार को शुरू कर दी जाएगी. इस दूसरे चरण में भी एक आईडी पर केवल चार टिकटें दी जाएंगी. टिकट बुक होने के बाद इसके फिजिकल टिकट के लिए ऑनलाइन बुक कराने वालों को अपने स्मार्टफोन के साथ राजधानी के बूढ़ातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम के काउंटर में आना होगा. यह काउंटर 24 नवंबर से खोला गया, जो 2 दिसंबर को शाम तक रहेगा. 50 हजार से अधिक दर्शक क्षमता वाले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में क्रिकेट संघ ने 46 हजार टिकटों के बिक्री की जानकारी दी थी.