Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर में भारत‑साउथ अफ्रीका ODI मैच: NSUI ने खेल विभाग को सौंपा ज्ञापन, कहा‑ छात्रों को दी जाएं 10,000 निःशुल्क सीटें, मांग पूरी न होने पर स्टेडियम घेराव की दी चेतावनी

रायपुर। राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को होने वाले भारत और साउथ अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर छात्र‑छात्राओं की ओर से बड़ा आंदोलन होने की आशंका है। छत्तीसगढ़ NSUI ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर रविकांत अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर छात्रों के लिए नि:शुल्क टिकट की मांग की है।

NSUI के अनुसार, स्टेडियम की कुल क्षमता 65,000 दर्शकों की है, लेकिन छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (CSCS) ने केवल 1,500 छात्रों को टिकट ₹800 प्रति टिकट की दर से उपलब्ध कराए हैं। “यह अधिकतर छात्रों के लिए आर्थिक रूप से संभव नहीं है,” NSUI ने अपने ज्ञापन में कहा।

छत्तीसगढ़ में 50 लाख से अधिक छात्र-छात्राएँ पढ़ाई कर रही हैं और उनमें बड़ी संख्या ऐसे युवा हैं जो प्रत्यक्ष रूप से मैच देखकर खेलों से प्रेरणा लेना चाहते हैं। इस स्थिति को देखते हुए NSUI ने सरकार और CSCS से कम से कम 15 प्रतिशत सीटें, यानी लगभग 10,000 टिकट, छात्रों को नि:शुल्क आवंटित करने की मांग की है।

NSUI के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि छात्रहित के इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया गया और समाधान नहीं किया गया, तो संगठन मैच स्थल पर घेराव कर सकता है और इसका विरोध करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में शासन और प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार होंगे।

NSUI नेताओं का कहना है कि छात्रों को खेलों के माध्यम से स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने का अवसर प्रदान करना सरकार की जिम्मेदारी है, और इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।