Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पाकिस्तान के एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम को भारत ने किया नेस्तनाबूद, जानिए जंग में AWACS क्यों और कितना है जरूरी…

नई दिल्ली।   भारत-पाकिस्तान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान के जैसलमेर तक ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिसके जवाब में भारत ने कड़ी कार्रवाई की है. भारतीय सेना के सतर्क एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के इन हमलों को नाकाम कर दिया. भारत ने पाकिस्तान के एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) को पंजाब प्रांत में मार गिराया है.

जानिए क्या है एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS)

एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) एक प्रकार का विमान है जो अन्य विमानों, मिसाइलों और सतही वाहनों का पता लगाने और उन्हें ट्रैक करने के लिए रडार और अन्य सेंसर से लैस होता है. AWACS विमान का प्राथमिक कार्य सैन्य कमांडरों और अन्य निर्णयकर्ताओं को प्रारंभिक चेतावनी और स्थितिजन्य जागरुकता प्रदान करना है, साथ ही अन्य विमानों और जमीनी इकाइयों की गतिविधियों का समन्वय करना है.

AWACS विमान आमतौर पर शक्तिशाली रडार सिस्टम से लैस होते हैं, जो लंबी दूरी पर कई तरह के लक्ष्यों का पता लगा सकते हैं और उन्हें ट्रैक कर सकते हैं. ये सिस्टम विशिष्ट मिशन के आधार पर हवा से हवा, हवा से सतह और हवा से जमीन सहित विभिन्न मोड में काम कर सकते हैं. रडार के अलावा, AWACS विमान अतिरिक्त स्थितिजन्य जागरुकता प्रदान करने के लिए इन्फ्रारेड और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल कैमरों जैसे अन्य सेंसर से भी लैस हो सकते हैं.

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी के साथ NSA अजीत डोभाल की अहम बैठक चल रही है. पीएम मोदी लगातार हमलों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पीएम मोदी के साथ हैं, वे प्रधानमंत्री मोदी को हमलों की पूरी जानकारी दे रहे हैं.

रक्षा मंत्री ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग 

बढ़ते तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपात बैठक बुलाई है. बैठक में CDS जनरल और थलसेना, नौसेना और वायुसेना के प्रमुख मौजूद हैं. इस मीटिंग में सीमा पर सैन्य स्थिति की समीक्षा की जा रही है और आगे की रणनीति तैयार की जा रही है.

भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से डरा पाकिस्तान, रोकी फायरिंग

सांबा और आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की, लेकिन भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान को पीछे हटना पड़ा और उसने फायरिंग रोक दी. भारतीय सेना की सख्ती से सीमा पर स्थिति नियंत्रण में है.

पंजाब सरकार ने स्थापित किया कंट्रोल रूम, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने नागरिकों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है. किसी भी आपात स्थिति में लोग 0172-2741803 और 0172-2749901 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं. राज्य सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने और आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करने की अपील की है.

इन शहरों में हुआ ब्लैकआउट (India-Pakistan War)

जम्मू, सांबा, पठानकोट और आरएस पूरा में ड्रोन और मिसाइल अटैक की खबरों के बाद बिजली आपूर्ति रोकी गई.

अमृतसर, फिरोजपुर, जैसलमेर और कुपवाड़ा में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक पूर्ण ब्लैकआउट लागू किया गया है.

जम्मू, अखनूर और किश्तवाड़ जैसे सीमावर्ती इलाकों में भी ब्लैकआउट कर दिया गया है ताकि सैन्य गतिविधियों में किसी तरह की बाधा न आए.

पाकिस्तान की कई मिसाइलें और एक F-16 फाइटर जेट ध्वस्त

पाकिस्तान की ओर से दागी गई लगभग 8 मिसाइलों को S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए हवा में ही नष्ट कर दिया गया, जिससे एक बड़ी तबाही टल गई. वहीं सरगोधा के पास पाकिस्तान का एक F-16 फाइटर जेट भी मार गिराया गया है. इसके अलावा जैसलमेर में भी भारतीय डिफेंस सिस्टम ने लगभग 30 पाकिस्तानी मिसाइलों को नाकाम किया है.