Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भारत ने सीरीज के अंतिम मैच में इंग्लैंड को 150 रनों से हराया, 4-1 से सीरीज पर किया कब्ज़ा

Ravi Bishnoi of India celebrating the wicket during the 5th T20I match between India and England held at the Wankhede Stadium, Mumbai, India on the 2nd February 2025 Photo by s Saikat Das / Sportzpics for BCCI

मुंबई।   भारत ने इंग्लैंड को पांचवें टी20 मैच में 150 रनों के अंतर से हराकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा की आक्रामक शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 247 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 10.3 ओवर में सिर्फ 97 रन बना पाई और ऑलआउट हो गई। इस तरह सूर्यकुमार यादव की टीम ने इंग्लैंड को हराकर 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली।

बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी हुई थी। संजू सैमसन ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपनी टीम के इरादे साफ कर दिए थे। लेकिन वह विकेट पर ज्यादा समय नहीं बिता सके और 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मोर्चा अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 115 रनों की साझेदारी हुई, जिसे ब्रायडन कार्स ने तोड़ा। उन्होंने तिलक को अपना शिकार बनाया। वह 24 रन बनाकर लौटे। इस मैच में बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने वन मैन शो दिखाते हुए 54 गेंदों में 135 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और 13 छक्के निकले। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने दो, शिवम दुबे ने 30, हार्दिक पांड्या ने नौ, रिंकू सिंह ने नौ, अक्षर पटेल ने 15 रन बनाए। वहीं, रवि बिश्नोई और मोहम्मद शमी खाता भी नहीं खोल सके।

इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स ने तीन और मार्क वुड ने दो विकेट चटकाए। इसके अलावा आर्चर, ओवरटन और आदिल रशीद को एक-एक सफलता मिली।

काफी खराब रही इंग्लैंड की शुरुआत

आज के मैच में इंग्लैंड की शुरुआत काफी खराब रही। तीसरे ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद शमी ने बेन डकेट (0) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। हालांकि, दूसरे छोर से फिल सॉल्ट तेजी से रन बना रहे थे, लेकिन पांचवें ओवर की पहली गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को आउट किया वैसे ही इंग्लैंड की पारी गिरती चली गई। यहां से इंग्लैंड की टीम ने 10वें ओवर तक हर ओवर में विकेट खोया। यहां तक आते-आते इंग्लैंड ने अपने आठ विकेट 90 रनों पर ही खो दिए थे। हैरी ब्रूक (2), लियम लिविंगस्टन (9), जैकब बेथल (10), बार्यडन कार्स (3), जेमी ओवरटन (1) पवेलियन लौट गए थे। सॉल्ट 23 गेंदों पर सात चौक और तीन छक्कों की मदद से 55 रन बना शिवम दुबे का शिकार बने। शमी ने 11वें ओवर में दो विकेट लेकर इंग्लैंड की पारी का अंत कर दिया।

भारत की तरफ से शमी ने तीन, वरुण, दुबे और अभिषेक ने दो-दो विकेट लिए रवि बिश्नोई को एक सफलता मिली।