Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भारत ने इंग्लैंड को 142 रनों से दी करारी शिकस्त, वनडे सीरीज में किया क्लीन स्वीप

अहमदाबाद।    भारतीय टीम ने इंग्लैंड को तीसरे वनडे मैच में 142 रनों से जीत दर्ज कर इतिहास रचा है. 14 साल बाद टीम इंडिया ने इंग्लैंड को क्लीन स्वीप कर दिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में इंडिया ने 142 रनों से मैच जीत लिया है. शुभमन गिल ने शतक जड़कर इंग्लैंड को बड़ा लक्ष्य दिया. दूसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए. शुभमन गिल बने मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज़।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 357 रनों का लक्ष्य रखा था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम मात्र 214 रन बनाकर सिमट गई. भारत की ओर से सभी गेंदबाजों ने विकेट लेकर मैच में अपना अहम योगदान दिया.

आज की प्लेइंग 11

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह.

इंग्लैंड : फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, टॉम बैंटन, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद.