Special Story

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को शून्यकाल के दौरान महँगाई और…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोटवारों की नियुक्ति को लेकर कहा है…

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कृषि एवं अनुसूचित जनजाति विकास…

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित…

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Shiv Mar 12, 2026 10 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी के…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भारत ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 106 रनों से हराया, सीरीज में की बराबरी, बुमराह और अश्विन ने झटके 3-3 विकेट

स्पोर्ट्स डेस्क।  भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट में 106 रनों से जीत हासिल की है. बता दें कि विशाखापट्नम के डॉ. वाय.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-व्हिडीसीए क्रिकेट मैदान पर खेला गया यह मैच बेहद ही रोमांचक रहा, लेकिन आखिरकार टीम इंडिया ने हर परिस्थिति का सामना करते हुए इस मैच को जीत लिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में वापसी करते हुए सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है.

बता दें कि सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला गया था, जिसे इंग्लैंड ने अपने नाम कर लिया था. अब सीरीज का दूसरा मुकाबला जो कि विशाखापट्टनम में खेला गया, भारत ने इसे अपने नाम कर लिया है. तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा.

बुमराह और अश्विन ने झटके 3-3 विकेट

भारतीय टीम की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस मैच की दोनों पारियों को मिलाकर कुल 9 विकेट चटकाए है. मैच की दूसरी पारी में बुमराह ने 3 विकेट ले लिया. वहीं दूसरी ओर भारत के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने भी मैच की दूसरी पारी में 3 विकेट चटकाए. दूसरी पारी में जब भारतीय टीम सिर्फ सिर्फ 255 रन बनाकर आउट हो गई थी, तो एक पल के लिए ऐसा लगा कि यहां से मैच फंस चुका है. इंग्लैंड एक बार फिर से 399 रन के लक्ष्य को हासिल कर लेगा. लेकिन आज के मैच में बुमराह और अश्विन ने अपना दम दिखाया और मैच को भारत की झोली में लाकर डाल दिया है.

बुमराह और अश्विन के अलावा भारत के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार, स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने भी एक-एक विकेट हासिल किया.

जानिए दूसरे टेस्ट मैच का पूरा हाल

मेजबान भारत ने इंग्लैंड के सामने 399 रन का लक्ष्य रखा था. जिसके जवाब में मैदान पर उतरी इंग्लिश टीम 292 रन पर सिमट गई. भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक की बदौलत पहली पारी में 396 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 253 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत को पहली पारी में 143 रनों की बढ़त मिली. टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में गिल के शतक के दम पर 255 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 399 रनों का लक्ष्य रखा. फिर इंग्लिश टीम को 292 पर समेट कर भारत ने मैच अपने नाम किया.