Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, विराट और शुभमन ने जड़े अर्धशतक, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

Virat Kohli of India and Shubman Gill Captain of India punch the gloves during the 1st ODI match between India and New Zealand at Baroda Cricket Association Stadium, Vadodara, India, on January 11, 2026. Photo: Faheem Hussain / CREIMAS for BCCI

वडोदरा।  न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज की है। वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स और डेवोन कॉनवे की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए। जवाब में भारत ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 49 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 306 रन बनाकर लक्ष्य हासिल करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

भारत के लिए बल्लेबाजी में विराट कोहली ने 93, श्रेयस अय्यर ने 49 और कप्तान शुभमन गिल ने 56 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजी में काइल जैमिसन ने 4 विकेट लिए। इसके अलावा आदित्य अशोक, क्रिस क्लार्क को 1-1 सफलता मिली।

सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त

बता दें कि इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट में खेला जाएगा।

पहले वनडे के लिए भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

भारत

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

न्यूजीलैंड

डेवोन कॉनवे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकारी फोक्स, काइल जेमीसन, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क।