Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पंचायत चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी ने लगाया धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने SDM कार्यालय का किया घेराव, री-वोटिंग की मांग

बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप लगा है. निर्दलीय प्रत्याशी अनुसुईया रिंकू कुर्रे आज सैंकड़ों समर्थकों के साथ SDM कार्यलय का घेराव करने पहुंची. ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की. इस दौरान धांधली का आरोप लगाते हुए पुनः वोटिंग की मांग की है. 

मतगणना में गड़बड़ी का आरोप

गतौरा ग्राम पंचायत से अनुसुईया कुर्रे सरपंच पद की निर्दलीय प्रत्याशी थी. उन्होंने मतगणना प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि हर बूथ पर उनकी बढ़त थी, लेकिन मतगणना के दौरान तीन बार बिजली गुल हो गई, जिससे परिणाम प्रभावित हुआ. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी प्रत्याशी ने चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन कर मतगणना केंद्र के अंदर पहुंचकर हस्तक्षेप किया, जबकि अन्य लोगों को अंदर जाने से रोका गया. 

सिर्फ 24 वोटों से हार, री-वोटिंग की मांग

गतौरा ग्राम पंचायत में हुए इस चुनाव में कुल 5 सरपंच प्रत्याशी मैदान में थे. अनुसुईया कुर्रे केवल 24 वोटों के अंतर से चुनाव हारीं. उन्होंने मतगणना प्रक्रिया पर असंतोष जताते हुए कहा कि हमें मतगणना में अनियमितताओं के कारण न्याय चाहिए और हम पुनः मतदान की मांग करते हैं.”