Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

IND W vs IRE W, 3rd ODI: महिला टीम ने पुरुषों को पछाड़ा, वनडे में बना डाला इतना बड़ा स्कोर, रचा इतिहास

राजकोट।  भारतीय महिला टीम ने बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में इतिहास रच दिया। राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने रिकॉर्ड 435 रन का स्कोर बनाया। यह भारतीय टीम का वनडे में सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं, महिला वनडे इतिहास में यह चौथा सबसे बड़ा स्कोर है।

बता दें कि इस मैच में कप्तान स्मृति मंधाना ने 80 गेंदों में 12 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 135 रन बनाए, जबकि प्रतीका रावल ने अपने छठे ही वनडे मैच में शानदार 154 रनों की पारी खेली। दोनों के बीच 233 रनों की साझेदारी हुई। इसके अलावा, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने नंबर तीन पर बैटिंग करते हुए 42 गेंदों में 59 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का शामिल था। तेजल ने 25 गेंदों में 28 रन बनाए, जबकि हरलीन देओल ने 15 रनों की पारी खेली।

कप्तान स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास

कप्तान स्मृति मंधाना ने इस मैच में केवल 70 गेंदों में शतक लगाया। इसी के साथ वह भारत की ओर से वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।

भारतीय टीम ने 72 घंटे में तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

भारत की महीला टीम ने इससे पहले मौजुदा सीरीज में 12 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ 370 रन बनाए थे, जो उनका वनडे में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर था। लेकिन अब, केवल 72 घंटों बाद, 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 435 रन बनाकर भारतीय टीम ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

विमेंस वनडे के टॉप-5 हाईएस्ट स्कोर

महिला टीम ने पुरुषों को पछाड़ा

गौरतलब है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इस विशाल स्कोर के साथ भारतीय पुरुष टीम को भी पछाड़ दिया है। दरअसल, भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का वनडे में सबसे बड़ा स्कोर 418/5 रन है। जो उसने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में स्कोर बनाया था। अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस मामलें में पुरुष टीम से भी आगे निकल गई है।